टाउनशिप के सेक्टर 5 स्थित आवास के छज्जे का गिरा प्लास्टर , सीटू यूनियन प्रतिनिधियों ने लिया जायजा, नगर सेवा विभाग करें उचित कार्यवाही

टाउनशिप के सेक्टर 5 स्थित आवास के छज्जे का गिरा प्लास्टर , सीटू यूनियन प्रतिनिधियों ने लिया जायजा, नगर सेवा विभाग करें उचित कार्यवाही


भिलाई नगर 27 सितंबर । टाउनशिप स्थित आवास 6ई सड़क 10 सेक्टर 5 के किचन के छज्जे का आज सुबह 4:00 बजे करीब प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीटू यूनियन के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं प्रबंधन से उचित कार्यवाही करने कहा है।

आपको बता दे की टाउनशिप स्थित आवासो का निर्माण हुए करीब 6 दशक का समय गुजर चुका है । परंतु रखरखाव एवं मरम्मत के अभाव के कारण इन मकानों की स्थिति जर्जर हो चुकी है समय-समय पर इसी कारण से कोई न कोई घटनाएं होती ही रहती है । इसी क्रम में आज सुबह 4:00 बजे के करीब मकान नंबर 6ई सड़क 10 सेक्टर 5 के किचन के छज्जे का प्लास्टर आज गिर गया। इस आवास में भास्कर राव अपने परिवार सहित निवासरत हैं। सुबह का समय होने के कारण किचन में कोई नहीं था। इस कारण से कोई मानव हानि नहीं हुई। जिस प्रकार से छज्जे का प्लास्टर गिरा है, यदि उसे दौरान कोई किचन में उपस्थित होता संभवत कुछ भी हो सकता था। इस घटना में किचन में रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।

इस पूरी घटना का जायजा लेने के लिए सीटू यूनियन की टीम ने सेक्टर 5 मकान का दौरा किया। यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि इस मकान में 2017 में बेडरूम का भी छज्जा गिरा था । उसकी मरम्मत के बाद छत का टारपेल्टिंग किया गया था । किंतु अभी भी सीपेज हो रहा है जिसके कारण छत के अंदर लगे लोहे के छड़ में जंग लगने से लोहे के छड एवं छत के सीमेंट की पकड़ आपस में छूट गई एवं छज्जे का प्लास्टर गिर गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि जिम्मेदार नगर सेवा विभाग को इस मकान का निरीक्षण करने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। जिस की रहवासियों का जीवन सुरक्षित रहे।