भिलाई नगर 26 सितंबर। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के द्वारा प्रोडक्शन रीलेटेड फार्मूले के तहत बोनस की गणना किए जाने की मांग को लेकर आज से कार्यस्थल पर काला बैज लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। तीन दिन तक चलने वाले प्रदर्शन के बाद 28 सितंबर को बीएकेएस यूनियन के द्वारा विशाल जुलूस निकालकर प्रबंधन के खिलाफ बीएसपी कर्मियों के अहितकारी एएसपीएलआईएस फर्मुला के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस संबंध में यूनियन के महासचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि यूनियन द्वारा क्रुड स्टील प्रोडक्शन तथा एबीटा के आधार पर प्रोडक्शन रिलेटेड पे को लागू करने के समर्थन में विशाल मशाल जुलुस 28 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है।

श्री सिंह ने आरोप लगाया कि मैनेजमेंट तथा तीन यूनियनो बीएमएस, इंटक , एटक के हस्ताक्षर से जबरदस्ती लागू किया गया किए। 19.2 मिलियन टन क्रुड स्टील उत्पादन तथा 12400 करोड़ रुपया एबिटा होने के बावजुद 23000—28000 बोनस किसी भी हालत में स्वीकार नही किया जायेगा। प्रोडक्शन रीलेटेड पे को हर हालत में लागू करना होगा । प्रोडक्शन रीलेटेड पे कर्मचारियों का अधिकार है और बीएकेएस इसको लेकर रहेगी।


