विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व दी गई बधाई

विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व दी गई बधाई


भिलाई नगर 24 सितंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को छ.ग. ग्रामीण एवम अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।साथ ही युवा मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

आगामी कार्यक्रमों में युवा मोर्चा द्वारा यूथ चला बूथ से अधिक से अधिक युवाओ को भाजपा से जोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है साथ ही मोदी जी के कामों से प्रभावित होकर जनमानस भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाह रहा है। वरुण यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विपिन चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, आकाश ठाकुर प्रदेश प्रचार प्रसार सह प्रमुख, तेजस कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राहुल भोसले जिला उपाध्यक्ष , डा.बालमुकुंद वर्मा, हुपेंद्र चंद्रा, महेंद्र साहू, महेश तिवारी, अभिषेक शर्मा, नितेश शर्मा, हर्षित साहू, खिलावन देवांगन, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।