*हिंदू जागरण मंच के दुर्ग महानगर अध्यक्ष दिनेश मिश्रा एवं भिलाई महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व मुकेश तिवारी को*

*हिंदू जागरण मंच के दुर्ग महानगर अध्यक्ष दिनेश मिश्रा एवं भिलाई महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व मुकेश तिवारी को*


हिंदू जागरण मंच के दुर्ग महानगर अध्यक्ष दिनेश मिश्रा एवं भिलाई महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व मुकेश तिवारी को 

भिलाई नगर 15 फरवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन हिंदू जागरण मंच के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियो ने संगठन का विस्तार किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक दिलेश्वर उमरे, विभाग प्रचारक कमल राठौर, दुर्ग नगर कार्यवाहक महेश यादव,नगर सेवा प्रमुख प्रमोद वाघ, स्वयंसेवक देश दीपक सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमरचंद सुराणा भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री  ललित चंद्राकर,हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, महामंत्री ठाकुर निहाल, जिला मंत्री पंडित देवव्रत की अनुशंसा पर दुर्ग महानगर अध्यक्ष का दायित्व दिनेश मिश्रा एवं भिलाई महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व मुकेश तिवारी को दिया गया। इसके साथ ही हिंदू जागरण मंच में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में आम नागरिक गण मौजूद रहे,और लोगों ने हिंदू धर्म पर होने वाली विभिन्न प्रकार के समस्याओं का निदान करने के लिए आने वाले समय में हिंदू हेल्पलाइन के रूप में भी कार्य करने एवं  समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की जातीय मतभेद को भुलाकर सर्व हिंदू समाज का गठन कर उन्हें मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। यह जानकारी हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री ठाकुर निहाल ने दी।