भिलाई नगर 23 सितंबर। एफएसएनएल के विक्रय की खबर लगते ही देश भर के यूनियन प्रतिनिधि FSNL कार्यालय सीएमडी से मिलने। पहुंचे, तथा एफ एस एन एल के नियमित कर्मियों ने मुख्य द्वार पर में निजी कारण के विरुद्ध नारे लगाने लगे।

कर्मियों के आंदोलन को देखते हुए सांसद विजय बघेल स्वयं कर्मियों के बीच पहुंचे और उनसे वस्तु स्तिथि की जानकारी लिया और कर्मियों के हित की रक्षा का वादा किया। इसके बाद सांसद विजय बघेल ने एफएसएनएल के सीएमडी से बैठक की। सांसद विजय बघेल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि एफएसएनएल के कर्मचारियों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा एफएसएनएल में कार्य करने वाले श्रमिकों को ही ना तो काम से निकालने देंगे और ना ही किसी को स्थानांतरित करने दिया जाएगा क्योंकि ये सभी स्थानीय हैं और उनके पास रोजगार के साधन को किसी भी प्रकार से समाप्त होने नहीं देंगे उसके बाद सांसद विजय बघेल ने देश भर से आए यूनियन नेताओं ने बैठ कर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में सभी यूनियन नेताओं के साथ इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी से भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री के नाम भी एक पत्र लिखकर जानकारी दिया जाए और स्पष्ट किया जाएगा कि कोई भी कर्मचारी अधिकारी के हित में नुकसान ना हो। नियमित ठेकेदार लगभग 2500 है, उन सभी ठेका श्रमिको के अधिकारियों का हनन ना हो। FSNL के देश भर के समस्त कर्मचारी यूनियन के साथ अलग से बैठक की और सांसद ने कहा आपके साथ था और सदैव रहूँगा l
यूनियन के नेताओं ने भी सांसद विजय बघेल को धन्यवाद दिया इस अवसर पर विभिन्न देश के विभिन्न यूनिट के यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे । जिसने बोकारो से आए अशोक सिन्हा ने प्रतिनिधित्व किया।

