*57 साल का ट्यूशन शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को कमरे में बंद कर की अश्लील हरकत, पीड़िता की रिपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार*

*57 साल का ट्यूशन शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को कमरे में बंद कर की अश्लील हरकत, पीड़िता की रिपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार*


57 साल का ट्यूशन शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को कमरे में बंद कर की अश्लील हरकत, पीड़िता की रिपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

भिलाई नगर 15 फरवरी । नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी ट्यूशन शिक्षक चंद घंटे ने वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि पीड़ित प्रार्थी नाबालिग के साथ 14 फरवरी की रात्रि रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्यूशन शिक्षक कमलजीत सिंह पिता नानक सिंह छाबड़ा उम्र 57 साल निवासी एमआईजी सी 127 वैशाली नगर द्वारा पीड़िता के मोबाइल में व्हाट्सएप से मैसेज भेज कर ट्यूशन  क्लास के समय से पहले पढ़ाई के विषय में बात करने के बहाने से बुलाया। पीड़िता को ट्यूशन क्लास रूम में बंद कर नाबालिग के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा। कुछ समय पश्चात अन्य छात्र-छात्राओं के आने और क्लास रूम का दरवाजा खटखटाने पर नाबालिग पीड़िता को आरोपी द्वारा डरा धमका कर छोड़ दिया गया । पीड़िता के द्वारा शाम को घटना के विषय में अपनी सहेली को बताया हिम्मत कर दोनों बालिकाओं ने संपूर्ण घटनाक्रम को पीड़िता के माता-पिता को बताया । जिस पर पीड़िता द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ वैशाली नगर पुलिस ने भादवि की धारा 354 (क) 1 342, पास्को एक्ट की धारा 9( च )/ 10 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घटना से क्षेत्रवासी काफी आक्रोश में थे तथा आरोपी एवं उसके परिजनों से स्वयमेव बदला लेने के प्रयास में थे। परंतु पुलिस ने समझाइश देकर  मामले को शांत किया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जब पहुंची तो फरार था। आरोपी के परिजनों से फरार होने पर संभावित स्थलों के संबंध में जानकारी ली गई । आज सुबह आरोपी भागने की फिराक में था। इसे मुखबिर की सूचना पर सिविल टीम द्वारा घेराबंदी कर विरासत में लिया गया । आरोपी से पूछताछ पर नाबालिग पीड़िता से छेड़खानी करने का अपराध कबूल किया। साथ ही आरोपियों के मोबाइल की जांच किए जाने पर छात्रों को पढ़ाई के अतिरिक्त मैसेज करना पाया गया । मोबाइल जप्त कर  विवेचना की जा रही है। आरोपी कमलजीत सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया है।