सीजी न्यूज ऑनलाइन 20 सितंबर । सूरजपुर में पुलिस विभाग में भारी फेर बदल हुआ है। 42 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला हुआ है। जिसमें तीन उप निरीक्षक पांच सहायक उप निरीक्षक एवं शेष प्रधान आरक्षक व आरक्षक का ट्रांसफर हुआ है। लंबे समय से एक ही थाने में पुलिसकर्मी पदस्थ थे। सूरजपुर एसपी ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। आए दिन कई आईएएस और आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर हो रहा है।
देखिए आदेश



