अवैध कारोबार में प्रधान आरक्षक की संलिप्तता 🛑 SP ने किया Suspend

अवैध कारोबार में प्रधान आरक्षक की संलिप्तता 🛑 SP ने किया Suspend



सीजी न्यूज आनलाईन, 19 सितंबर। सक्ती जिले की पुलिस कप्तान एसपी अंकिता शर्मा ने अवैध कारोबार में संलिप्तता की शिकायत पर प्रारंभिक जांच से मिली जानकारी के आधार पर आरक्षक पर बड़ी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध गतिविधियों में संलिप्त मालखरौदा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल को निलंबित कर रक्षित केन्द्र भेजा गया है। एसपी अंकिता शर्मा द्वारा जवान का निलंबन आदेश जारी किया गया है।