सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी के 58वाॅं महायज्ञ 13 मार्च को, झंडा फेरी निकलेगी 11 मार्च को
भिलाई नगर 16 फरवरी । 58वाॅं महायज्ञ के उपलक्ष्य में भगत मस्ताना जी एवं सेवाराम की अध्यक्षता में श्री बाबा बालकनाथ कमेटी खुर्सीपार भिलाई की आवश्यक बैठक में बाबा बालकनाथ महायज्ञ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।
झंडा फेरी 11 मार्च को मंदिर प्रागंण से प्रातः 7ः00 बजे से प्रारंभ होकर – श्री राम चौक से दुर्गा मंदिर काॅलोनी, केनाल रोड होते हुये न्यु खुर्सीपार में प्रवेश कर बाबा स्वीट्स से मिलन चैक से पड्डा निवास फिर केनाल रोड से आई.टी.आई के पीछे से जोन-1 शिवालय मंदिर के सामने से एन.पी.आर. रोड होते हुये वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी।
महाभंडारा 13 मार्च (रविवार) दोपहर. 12ः10 बजे से शाम 6ः00 बजे तक आयोजित किया गया है । इस अवसर पर प्रसिद्ध विजय रतन शर्मा जी (चड़ीगढ़) द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जायेगी। पूर्णाहुति 14 मार्च (सोमवार) दोपहर 12ः30 से भजन- कीर्तन एवं संध्या 5ः00 बजे से 21 कुण्डीय महायज्ञ के साथ तीन दिवसीय महायज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न होगा । यह जानकारी समिति के महासचिव कांतिलाल शर्मा द्वारा दी गई।

