मुख्यमंत्री विष्णु देव का जनदर्शन कार्यक्रम कल, सुनेंगे लोगों की समस्याएं एवं शिकायत, करेंगे निराकरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव का जनदर्शन कार्यक्रम कल, सुनेंगे लोगों की समस्याएं एवं शिकायत, करेंगे निराकरण


सीजी न्यूज ऑनलाइन 18 सितंबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 19 सितंबर को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन लगाएंगे। सीएम विष्णुदेव जनदर्शन के जरिए लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

वहीं 20 सितंबर को कैबिनेट की बैठक रखी गई है, संभावना है कि इस बैठक में ये स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं।