सीजी न्यूज ऑनलाइन 18 सितंबर । खैरागढ़ नगर पालिका में आज पालिका के अध्यक्ष का चुनाव हुआ. जिसमें बीजेपी पार्टी की पार्षद गिरिजा चंद्राकर नगर पालिका अध्यक्ष बनी. बीजेपी ने जश्न मनाते हुए परिसर में जय श्रीराम के नारे लगाए. कांग्रेस के 3 पार्षद BJP में शामिल हुए, जबकि एक पार्षद ने भितरघात किया , दोनों पार्टियों में जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस के तीन पार्षदों के बीजेपी में प्रवेश के बाद से खैरागढ़ नगर पालिका परिसर के बाहर कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी करना शुरू कर दिया.
परिसर के बाहर कांग्रेसियों ने बागी पार्षदों के फोटो लेकर जमकर कड़ा विरोध जताते हुए नारेबाजी करते अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं बीजेपी पार्टी के जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने तीनों कांग्रेस पार्षदों के द्वारा बीजेपी प्रवेश को लेकर बताया कि तीनों पार्षद भाजपा पार्टी के नीति रीती से प्रभावित होकर प्रवेश किया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में आक्रोश देखने को मिल रहा है.
वोटिंग के बाद परिणाम में बीजेपी की जीत हुई. भाजपा की गिरिजा चंद्राकर को 14 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 6 मत प्राप्त हुए. चुनाव के पहले दोनों दलों के पास 10-10 पार्षद थे. लेकिन तीन पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा वहीं कांग्रेस के किसी अन्य एक पार्षद ने भी कांग्रेस में रहकर भितरघात किया और भाजपा को वोट कर दिया. इस तरह भाजपा की गिरिजा चंद्राकर ने 8 वोट से जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया.
ढाई साल पहले कांग्रेस को मिली थी जीत
बता दें कि ढाई साल पहले हुए नगरीय निकाय के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बराबर पार्षद चुनाव जीत थे. तब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो पाया था, ऐसे में मासूम बच्ची के जरिए पर्ची निकलवाकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया गया था, जिसमें कांग्रेस को दोनों ही पदों पर जीत मिली थी. शैलेन्द्र वर्मा अध्यक्ष बने थे, तो वहीं अब्दुल रज्जाक खान उपाध्यक्ष बने थे. लेकिन विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद सियासी समीकरण बिगड़ने लगे और कांग्रेस के अध्यक्ष पार्षद शैलेन्द्र वर्मा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे ढाई साल में ही कांग्रेस की शहर सरकार गिर गई थी गई. बाद में गिरिजा चंद्राकर को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. जहां चुनाव में अब उन्हें जीत मिली है.

