*अवैध रूप से शराब विक्रय करने एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/पिलाने वाले 45 व्यक्तियो खिलाफ की गई कार्रवाई*

*अवैध रूप से शराब विक्रय करने एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/पिलाने वाले  45 व्यक्तियो खिलाफ की गई कार्रवाई*


अवैध रूप से शराब विक्रय करने एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/पिलाने वाले  45 व्यक्तियो खिलाफ की गई कार्रवाई

दुर्ग 17 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में समस्त थानों के थाना प्रभारीगण एवं पुलिस बल द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर सार्वजनिक एवं सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों,  सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग अभियान कार्यवाही के तहत् थाना पुरानी भिलाई,दुर्ग, भिलाई नगर, पुलगांव, एवं अमलेश्वर क्षेत्र के अलग – अलग सार्वजनिक स्थानों, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने/पिलाने वाले कुल 45आरोपियों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में धारा 34(1),(2),36(च) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। दुर्ग पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।