सीजी न्यूज ऑनलाइन 16 सितंबर । बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के द्वारा वेज रीविजन में की गई गलतियों पर कैट प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था । जिस पर कैट द्वारा सेल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है । नोटिस में प्रिंसिपल बेंच ने चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है । सेल प्रबंधन द्वारा जवाब दाखिल करने के 2 सप्ताह के भीतर रिज्वाईंडर दाखिल करना होगा ।

गौर तलब है कि सेल नन एक्स कर्मियो का वेज रीविजन विवादो से घिरा हुआ है । सेल अधिकारी तथा अन्य महारत्ना पीएसयु के मुकाबले घाटे का वेज रीविजन करने से सेल कार्मिको को काफी नुकुसान हुआ है । जिसके चलते सेल तथा बीएसपी कर्मियों ने अपना स्वतंत्र यूनियन “बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ” का गठन किया तथा यूनियन के माध्यम से कैट दिल्ली में वेज रीविजन मुद्दे पर मुकदमा दर्ज कराया है ।
एक नजर सेल अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मिले वेज रीविजन लाभो पर
मद अधिकारी कर्मचारी
एमजीबी 15% 13%
पर्क्स 35% 26.5%
पर्क्स एरियर19 माह शुन्य
अमर सिंह , अध्यक्ष बीएकेएस भिलाई ने कहा कि
एक कंपनी में अलग अलग नियम नही चलेगा ।
हम कर्मचारियों को भी 15% एमजीबी , 35 पर्क्स का लाभ सहित , 39 माह का फिटमेंट , 58 माह का पर्क्स एरियर का लाभ चाहिए । इसलिए हमारी यूनियन लाखो रुपया वकील को शूल्क देकर कोर्ट में न्याय के लिए गई है ।

