सीजी न्यूज ऑनलाइन 15 सितंबर । प्रदेश की भाजपा सरकार घोषणा पत्र में किए गए वादे जनकल्याण के कार्य एवं विकास के कार्यों को छोड़कर केवल कांग्रेस पार्टी के नेताओं को टारगेट बना रही है। विधायक देवेंद्र यादव को भी पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया है। किसी का भी चरित्र हनन करने का अधिकार भाजपा को नहीं है। इससे कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने आज पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक देवेंद्र यादव के परिजनों से मिलने भिलाई पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बलपूर्वक गिरफ्तार किया हमारा मानना है कि बलोदा बाजार प्रकरण की जांच पूरी नहीं हुई है और उसमें जो कार्रवाई की गई है, वह द्वेष पूर्ण भावना से की गई है। कांग्रेस के दो बार के विधायक देवेंद्र यादव पर विभिन्न धाराएं लगाकर जेल में बंद कर रखा है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है न्यायपालिका में डटकर मुकाबला करेंगे। मेरा मानना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा पूर्व नियोजित योजना तहत देवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीजेपी के जो पदाधिकारी इस बलोदा बाजार की हिंसक घटना में शामिल थे । किसी को भी नोटिस तक नहीं किया गया है। परंतु कांग्रेस विधायक को जबरन जेल में बंद कर दिया गया ।
उन्होंने कहा कि हमारे सभी कांग्रेस नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सभी जेल में जाकर देवेंद्र यादव से मिले हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि न्याय की लड़ाई में देवेंद्र यादव को जल्द ही राहत मिलेगी। विधायक देवेंद्र यादव को जेल में रखने के लिए भाजपा सरकार हर षड्यंत्र, हर साजिश का इस्तेमाल कर रहे हैं बलौदा बाजार एक शांतिप्रिय क्षेत्र है वहां हिंसा हुई है सरकार का लाइन ऑर्डर फेल हुआ है कलेक्टर एसपी एवं इंटेलिजेंस का फेलियर है। प्रदेश सरकार के द्वारा जानबूझकर हिंसा होने दी गई और कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर रहे हैं। सरकार केवल जांच को लटकाने का काम कर रही है। प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है वे अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को छोड़कर जनकल्याण का कार्य, विकास कार्यों को छोड़कर केवल कांग्रेस के तमाम नेताओं को टारगेट कर रहे हैं। केवल झूठे आरोप कांग्रेस नेताओं पर लगा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जांच से नहीं डरती हैं परंतु राज्य सरकार द्वेष पूर्ण कार्यवाही कर रही है किसी का भी चरित्रहनन करने का अधिकार भाजपा को नहीं है।

हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर में प्रचंड बहुमत से जीतेगी कांग्रेस
जम्मू एंड कश्मीर में भाजपा द्वारा लगाए गए आरोप पर सचिन पायलट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ही पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई गई थी। दूसरे परिवार के सदस्य को वाजपेई सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। तब उस दौरान यह परिवार ठीक था। भाजपा अपनी सहूलियत के अनुसार लोगों को भला बुरा कहती आ रही है। उनकी नीति क्या है इनका रोड मैप क्या है ? इनका इतिहास क्या है? कुछ भी तय नहीं है, जम्मू एंड कश्मीर में भी एलजी को भाजपा सरकार ने भेजा है यहां भी डबल इंजन की सरकार है परंतु कश्मीर में प्रतिदिन हदसे हो रहे हैं कल ही सुपौर, अनंतनाग व नॉर्थ कश्मीर मैं घटनाएं हुई है प्रतिदिन हमारे जवान शहीद हो रहे हैं उन्होंने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में चुनाव भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है बीजेपी नहीं चाहती है कि जम्मू कश्मीर में चुनाव हो आज 4 जून 2024 को चुनावी परिणाम आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी बैक फुट पर है राहुल गांधी देश का एजेंडा तय कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अपना हाथ खींच रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होकर सरकार बनाएगी।

