*सेक्टर-10 में एक्सयूवी की ठोकर से दुर्ग के दो युवक घायल, आईसीयू में उपचार जारी*

*सेक्टर-10 में एक्सयूवी की ठोकर से दुर्ग के दो युवक घायल, आईसीयू में उपचार जारी*


सेक्टर-10 में एक्सयूवी की ठोकर से दुर्ग के दो युवक घायल, आईसीयू में उपचार जारी

भिलाई नगर, 18 फरवरी। दुर्ग से सिविक सेंटर स्कूटी में दो युवक विगत दिनों एक्सयूवी की ठोकर से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीरावस्था में हास्पिटल की आईसीयू में उपचारार्थ भर्ती कराया गया है। होश आने पर घायल युवकों ने बताया कि एमपी 04 सीके 5105 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक उनकी स्कूटी को ठोकर मारा और फरार हो गया। घायल के चाचा राजकुमार (27 वर्ष) की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने एक्सयूवी चालक के खिलाफ धारा 279 व 337 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। 

गया नगर दुर्ग निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा अमित यादव अपने दोस्त हर्ष जैन के बाद शाम 7 बजे प्लेजर क्रमांक सीजी 07 बीवाय 8408 से दुर्ग से सिविक सेंटर भिलाई घुमने गया था। रात्रि करीबन 7ः30 बजे सेक्टर-9 हास्पिटल से हर्ष जैन के नंबर से किसी ने फोन करके बताया कि हर्ष एवं अमित का एक्सीडेंट हो गया है। दोनो को सेक्टर-9 अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया है। हर्ष के परिजन ने राजकुमार को सूचना दी। सेक्टर-9 अस्पताल में अमित एवं हर्ष दोनों अचेत थे, सेक्टर-9 से अमित को स्पर्श स्पताल की आईसीयू में रेफर किया गया है। होश आने पर अमित ने बताया कि सेक्टर 10 गणेश पंडाल के पास पीछे से आ रही महिन्द्रा एक्सयूवी  क्रमांक एमपी 04 सीके 5105 ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। अमित के सिर, हाथ पैर और हर्ष जैन के चेहरा एवं पैर में गंभीर चोट आई है।