दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत का इनॉग्रल रन 16 सितंबर की शाम 4:15 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअली लोकार्पण, सफर हुआ आसान

दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत का इनॉग्रल रन 16 सितंबर की शाम 4:15 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअली लोकार्पण, सफर हुआ आसान


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 14 सितंबर। दुर्ग से विशाखापट्टनम तक चलने वाली दूसरी वंदेभारत 16 सितंबर को शाम 4:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से लोकार्पित की जाएगी। यह ट्रेन 565 किमी की दूरी को लगभग 8 घंटे में पूरा करेगी। इनॉग्रल रन के दिन वंदे भारत एक्सप्रेस रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी। उसके बाद इसका नियमित संचालन दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच होगा। इस ट्रेन के उद्घाटन समारोह में रेल मंडल रायपुर के द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुखों को स्टूडेंट को मीडिया भारत कल्चरल एक्टिविटी से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय एवं राज्य के प्रतिष्ठित अधिकारियों कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है।
दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन की तैयारी जोरों पर है। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल होंगे, वहीं राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रह सकते हैं। ट्रेन के हर स्टेशन पर स्वागत की योजना बनाई गई है।

Oplus_131072


रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिपाठी ने सीजी न्यूज ऑनलाइन से चर्चा करते हुए बताया कि इस ट्रेन की रैक आ चुकी है इस ट्रेन का स्टाफ के साथ टेक्निकल निरीक्षण पूरा कर लिया गया है।
ट्रेन केवल 5 मिनट के लिए विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी और इसकी औसत रफ्तार लगभग 71.37 प्रति घंटे की रहेगी जबकि समर सत्ता सहित अन्य सामान्य ट्रेनों की गति 51 किलोमीटर प्रति घंटा के लगभग रहती है तेज गति से चलना यही इस ट्रेन की विशेषता है। यह पूरी तरह चेयरकार ट्रेन है, जिसमें सिर्फ बैठने की व्यवस्था है।

प्रधानमंत्री का विजन पूरा करेगी यह ट्रेन

श्री त्रिपाठी ने आगे बताया कि इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का लाभ विशेष रूप से किसान व्यापारी स्टूडेंट्स को मिलेगा। कम समय में लंबी दूरी तय करने के कारण इस ट्रेन में सफर करने वाला पैसेंजर अपना एक ही दिन में कार्य पूरा कर वापस घर आ सकता है। यह ट्रेन निश्चित रूप से आसपास के क्षेत्र के लिए विकास की धुरी साबित होगी। योर ट्रेन संबंधित क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

पूर्ण रूप से स्वदेशी है ट्रेन

श्री त्रिपाठी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत यह पूर्ण रूप से स्वदेशी ट्रेन है। और यह देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है हम अपनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन देख पा रहे हैं जो की बचपन में कभी यह सपना देखा करते थे वह आज पूरा हो रहा है इस ट्रेन में पैसेंजर को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्राप्त होगी ऑन बोर्ड चार्जिंग वाई-फाई अनाउंसमेंट कैटरिंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में लगाए गए शीशे पूर्व ट्रेनों की तुलना में अत्यधिक सुरक्षित है बाहरी पथराव या शीशे पर किसी भी प्रकार का हमले किए जाने पर यह टूटकर किसी पैसेंजर को नुकसान नहीं पहुंचाएगा बल्कि उसमें केवल दरार सी नजर आएगी।
ट्रेन की संभावित समय सारिणी, जिसे अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, उसके मुताबिक 20829 नंबर वाली यह ट्रेन सुबह 6 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी और दोपहर 1:55 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। इस यात्रा में 7 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा। यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, टिटलागढ़, केसिंगा और रायगढ़ा होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। उसी दिन वापसी यात्रा 15.33 बजे शुरू होगी व रात 22.19 बजे दुर्ग पहुंचेगी।