भिलाई नगर 14 सितंबर । 37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग के निर्देशानुसार 13 सितम्बर शुक्रवार को एनसीसी इकाई द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया | यह अभियान एक पेड़ मां के नाम इस विषय पर किया गया । महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा महाविद्यालय परिसर मे इस अभियान के तहत आम, आंवला, नीम, पारिजात, कटहल आदि के पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के प्राचार्य डॉ. एम जी रोईमोन सर रहे । जिन्होंने सभी एनसीसी कैडेटों को वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए कहा की प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। अतः ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए | और लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना चाहिए । सेंट थॉमस मिशन के बिशप हिस ग्रेस एलेक्सियास मार युसेबियस, महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ. पी एस वर्गीस,, महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. देबजानी मुखर्जी (मनोविभाग विभागाध्यक्ष), वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सपना शर्मा, एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. सुरेखा जवादे, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष यादव ने सभी एनसीसी कैडेटों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दी। इस कार्यक्रम मे एसयूओ ज्ञानेश मिलिंद राजे, जेयूओ लिमन सोनवानी, एसयूओ दीपिका जंघेल एवं समस्त एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

