1645 सैंपल की जांच में मिले केवल 43 संक्रमित मरीज, 55 मरीजों ने स्वस्थ होकर की वापसी, पॉजिटिविटी की दर 2.6%
दुर्ग 19 फरवरी । जिला दुर्ग में आज 1645 सैंपल की जांच में केवल 43 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 55 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है । जिले में आज कोरोना पॉजिटिविटी की दर 2.6 प्रतिशत रही।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी नियंत्रण की स्थिति में है फिर भी नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए जिले के विभिन्न जांच केंद्रों से आज कॉल 1645 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से केवल तिरालिस की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है इसके विपरीत आज भी 55 कोरोना संक्रमित मरीजो ने स्वस्थ होकर वापसी की है जिले में आज भी कोरोना संक्रमण की दर 2.6% रही है। डॉ ठाकुर ने बताया कि जिले में लगातार कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है । फिर भी नागरिकों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

