*उप स्वास्थ्य केन्द्र को समाजसेवी भाइयों ने किया फ्रिज दान*

*उप स्वास्थ्य केन्द्र को समाजसेवी भाइयों ने किया फ्रिज दान*


उप स्वास्थ्य केन्द्र को समाजसेवी भाइयों ने किया फ्रिज दान

भिलाई नगर 20 फरवरी  । भिलाई  उप स्वास्थ्य केंद्र चरोदा भिलाई -3 में समाजसेवी बी. चंद्रशेखर और बी. रामकृष्ण ने अपनी माता  स्वर्गीय बी. राम लक्ष्मी की स्मृति मे फ्रिज दान किया है।  सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने उपस्थित होकर संस्था के लिए दान किए गये फ्रिज को प्राप्त कर उसको जनमानस के लिए समर्पित किया। सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती बी. राम लक्ष्मी हमारे उप स्वास्थ्य केंद्र की नियमित मरीज थी । जो अपना रक्तचाप ओर शुगर की नियमित जांच कराने आती थीं। उप स्वास्थ्य केंद्र चरोदा की ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका श्रीमती वर्षा सुल्लेरे, श्रीमती शांता पाटिल व  यशवंत साहू ने उनकी सेवाएं प्रदान की है। वार्ड पार्षद श्रीमती अर्पणा दास गुप्ता ने इनके पुत्रों से माता की स्मृति में अस्पताल में कुछ समान दान करने का प्रस्ताव रखा था। वैसे भी दोनों भाई समाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में सेवाए करते हैं। इस अवसर पर प्रसुन्न बैनर्जी, एस. गणेशराव , सुब्रमण्यम, ए. गौरी शंकर, वीरेंद्र गढ़ेवाल, वी. नागेशवर राव ,राजू सिंहा, रघुनाथ, बलीसी आदि उपस्थित थे।