भिलाईनगर। दुर्ग जिले के अंडा थाना अंतर्गत अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक अंजान व्यक्ति ने घर पहुंचकर एक युवती को लोहे के छड़ सस्ते दाम में देने का झांसा देकर घर में रखे सोने चांदी जेवरात ले भागा। इस घटना के बाद से युवती सदमें में है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 318, 331 (1),305 (ए) बीएनएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
अंडा पुलिस ने बताया कि ग्राम रिसामा निवासी नवनीत पटेल राजमिस्त्री का काम करता है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 20 अगस्त की सुबह 7 बजे अपनी पत्नी खेमिन पटेल एवं मां मेहतरीन बाई पटेल काम पर चले गये थे। घर पर प्रार्थी की पुत्री कुमारी डिम्पल पटेल अकेली थी। शाम 4 बजे प्रार्थी की पुत्री मोबाइल से बताई कि एक आदमी घर में आया और बोला कि लोहे की छड़ कम रेट में बेचता है। अपने मोबाइल से अपने पित से बात करवा दो। इस पर प्रार्थी की पुत्री ने पिता से बात करा दी। इसके बाद प्रार्थी ने लोहे की छड़ खरीदने के लिए मना किया तो पुन: उसने दोबारा फोन लगाने का नाटक करते हुए झांसा में लिया तुम्हारे पिता अब लोहे की छड़ खरीदने तैयार हो गये है। पैसे नहीं है तो घर के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात को दिखवा दो। प्रार्थी की पुत्री ने आलमारी में रखे सोने के 02 नग कान की खिनवा 01 नग नाक की फुल्ली 01 नग मंगलसूत्र 06 नग पत्ती 06 नग गेहूं दाना 04 नग चांदी के पायल 02 नग ऐठी को बाहर आंगन मे निकाल कर दिखाई तो देखने के बाद अंजान व्यक्ति ने पूरे जेवरात को पलंग में रख दो बोला और तुम्हारे दादी के पास चलो बुलाकर लाते हैं जहां पर वह काम कर रही है। प्रार्थी की पुत्री सोने चांदी के जेवरात को घर के आलमारी में रखकर उसके साथ बाइक में चली गई। रेल्वे बोगदा पुल के पास ग्राम रिसामा मे गयी। जहां उस जगह पर पहुंचने से खेत में काम करने वाले को देखकर कहा कि तुम्हारे दादी को बुला दो। इसके बाद अंजान व्यक्ति उसे छोड़कर भाग गया। प्रार्थी की पुत्री पैदल अपने घर वापस रिसामा में आकर देखी तो सोने चांदी के जेवरात नहीं था। रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रहा है।
लोहा व्यापारी बनकर लिया झांसे में, सोने चांदी जेवरात ले भागा अंजान शख्त, घटना के बाद प्रार्थी की पुत्री सदमें में, अस्पताल में भर्ती
![]()
