भिलाई नगर 7 सितंबर । भिलाई इस्पात संयंत्र में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करने में 15 मिनट तक की छूट दी जाएगी। जो की पूर्व में केवल 5 मिनट तक दी जाती रही है।
बायोमेट्रिक अटेंडेंट सिस्टम की शुरुआत 1 जुलाई 2024 से लागू किया गया है। प्रबंधन द्वारा उपस्थिति दर्ज करने के लिए सभी प्रशिक्षुओं (कार्यपालकों और गैर-कार्यपालको) सहित सभी नियमित कार्मिकों (कार्यपालकों और गैर-कार्यपालकों) को, खदान/रेसिडेंट कार्यालयों में पदस्थ कार्मिकों के अलावा, बिना किसी अपवाद के, अपनी पाली के समयानुसार अपने प्रवेश और निकास का समय अपने संबंधित विभाग / कार्य परिसर
में स्थित किसी भी नामित फेशियल रिकॉग्निशन बायोमेट्रिक डिवाइस में दर्ज करना आवश्यक है। कार्मिकों को माह के सभी कार्य दिवसों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए समयानुसार पाली के प्रारंभ से 5 मिनट की छूट (Grace) दी जाएगी। उदाहरण के लिए ‘जी’ पाली के लिए, सुबह 9.05 बजे तक । एक महीने में किसी भी नौ (9) कार्य दिवसों के लिए, पाली प्रारंभ से 15 मिनट तक की छूट दी जा रही है। परंतु लगातार इस सिस्टम को लेकर कर्मचारी वर्ग कहीं ना कहीं नाराज हो रहा था इसे ध्यान में रखते हुए नियमों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब 15 मिनट की छूट को 9 दिन के बदले 12 दिन तक दिए जाने का फैसला प्रबंधन के द्वारा लिया गया है। इस्पात भवन एवं एल एण्ड डी विभाग के एच आर डी सी भवन (पूर्व में बीटीआई) में पदस्थ सामान्य (जी) पाली में कार्यरत कार्मिकों की ड्यूटी समयावधि प्रातः 9.15 बजे से सांय 5.45 बजे तक होगी।
इस्पात भवन एवं एल एण्ड डी विभाग के एच आर डी सी भवन (पूर्व में बीटीआई) में पदस्थ सामान्य (जी) पाली में कार्यरत कार्मिकों को पाली प्रारंभ से 5 मिनट की छुट प्रातः 9.20 बजे तक होगी। इस्पात भवन एवं एल एण्ड डी विभाग के एच आर डी सी भवन (पूर्व में बीटीआई) में पदस्थ सामान्य (जी) पाली में कार्यरत कार्मिकों को पाली प्रारंभ से 15 मिनट की छुट 12 दिनों के लिए प्रातः 9.30 बजे तक होगी। बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम की अन्य नियम एवं शर्तें पूर्व के भांति लागू रहेगी।
बीएसपी में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करने में मिलेगी 15 मिनट की छूट, प्रबंधन ने किया लागू

