अन्तर्राज्यीय मीठी जहर गिरोह के मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तस्कर तीन आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 लाख की ब्राउन शुगर जप्त
दुर्ग 21 फरवरी । दुर्ग पुलिस एवं नारकोटिक्स सेल की नशा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। अन्तर्राज्यीय मीठी जहर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । अंधेरी रात में स्ट्रीट लाईट के नीचे बैठ कर रहे थे, मादक पदार्थ का कारोबार स्थानीय शातिर बदमाश का नागपुर कनेक्शन का खुलासा हुआ है। शहर के नौजवानों को नशे का आदि बनाकर खून में जहर घोल रहे थे। गिरोह का मुखिया नागपुर महाराष्ट्र निवासी मोमिनपुरा से लाया गया है। तीनों आरोपियों से 5 लाख रूपये किमत की ब्राउन शुगर जप्त की गई हैघटनास्थल पर फॉरेंसिक वैज्ञानिक डॉ० पटेल द्वारा मादक पदार्थ की पहचान की गई है। 137.8 ग्राम घातक मादक पदार्थ की 265 पुड़िया जप्त की गई है।

दुर्ग भिलाई शहरी क्षेत्र में जहरीले मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के अतराज्यीय गिरोह के द्वारा घातक नशीली पदार्थ अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध योजनाबद्ध तरीके से धर-पकड़ कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी०एन०मीणा के सख्त आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना दुर्ग निरीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व में उप निरीक्षक मुकेश सोरी एवं टीम द्वारा नागपुर महाराष्ट्र से जहरीले घातक मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को 5,00,000 रूपये किमती ब्राउन-शुगर सहित पकड़ने में सफलता मिली है ।
20 फरवरी को पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि नागपुर मोमिनपुरा बकरा मंडी, फुटबॉल ग्राउंड का मोहम्मद वाहिद बड़ी मात्रा में ब्राउन-शुगर लाकर उरला निवासी शातिर शराब तस्कर पृथ्वी सिंह उर्फ सोनू सरदार और प्रिंस उर्फ गौतम महार के साथ मिलकर अवैध व्यापार कर शहर के नौजवानों के जिंदगी से खिलवाड़ कर नशे का आदी बनाकर अवैध लाभ कमा रहे है| सूचना आरोपियों को निकल भागने की संभावना को ध्यान में रखकर प्रभावी घेराबंदी कर शिवपारा तालाब किनारे बिजली पोल रोशनी के नीचे नशे का जहरीला करोबार करने बैठे अर्न्तराज्यीय गिरोह के तीनों आरोपियों को पकड़ा गया । एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अर्न्तगत घटनास्थल पर विधिवत् पूछताछ तलाशी, जप्ती की कार्यवाही की गई ।
मादक पदार्थ ब्राउन-शुगर की पहचान एफएसएल यूनिट वैज्ञानिक अधिकारी डॉ मोहन पटेल ने घटनास्थल पर प्रारंभिक परीक्षण कर किया गया । आरोपियों के कब्जे से कुल 265 पुड़िया में 137.8 ग्राम ब्राउन शुगर बिकी रकम नगदी 4,000 रूपये जुमला किमती 5,00,000 रूपये जप्त कर घटनास्थल पर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध स्वापक औषधी और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 21 (b), 27 (a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूषण एक्का, उप निरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र0आर0 योगेश चंद्राकर, संतोष मिश्रा, आर0 जावेद खान, केशव साहू, प्रदीप सिंह, तिलेश्वर राठौर, धीरेन्द्र यादव, चित्रसेन साहू, फारूख खान, रामसिंग की भूमिका सराहनीय रही ।

