*धन्नू बैंड वाले का मारपीट कर सिर फोड़ा, ड्रायवर के खिलाफ जुर्म दर्ज*

*धन्नू बैंड वाले का मारपीट कर सिर फोड़ा, ड्रायवर के खिलाफ जुर्म दर्ज*


धन्नू बैंड वाले का मारपीट कर सिर फोड़ा, ड्रायवर के खिलाफ जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 21 फरवरी। धमाल गाडी़ के ड्रायवर ने बैंड संचालक से पुराने विवाद को लेकर मारपीट करते हुए उसका सर फोड़ दिया है। विजय काम्प्लैक्स के पास हुई इस मारपीट की घटना में छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुणाल उर्फ चिंटू छिरेले (29 वर्ष) निवासी कैलाश नगर जलाराम स्वीट्स के पास हाउसिंग बोर्ड, विजय काम्प्लैक्स के पास स्थित जनता मार्केट पावर हाउस स्थित धन्नू बैंड का संचालक है। वह अपनी दुकान में बैठा था तभी धमाल की गाड़ी चलाने वाला राजवीर ऊर्फ मन्नू पुराने विवाद की बात को लेकर उसे गालियां देने लगा। कुणाल के मना करने पर राजवीर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी और पत्थर से सिर में मार कर कुणाल को घायल कर दिया। कुणाल के भाई रिकेश एवं इरशाद को आता देख आरोपी मौके से भाग गया।