“महादेव सट्टा ऐप के हवाला नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

“महादेव सट्टा ऐप के हवाला नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता



सीजी न्यूज आनलाईन, 28 अगस्त। ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुजरात से हवाला नेटवर्क के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दिनेश व्यास है। उसे गुजरात के पाटन जिले के चांसमा थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवे से पकड़ा गया है। दिनेश व्यास के खिलाफ 3 जुलाई को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिनेश व्यास को पकड़ने के लिए एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। जिसके बाद पुलिस ने उसके पैतृक गांव से उसे दबोचा। बताया जा रहा है कि दिनेश व्यास महादेव ऐप प्रमोटर्स के लिए हवाला का पूरा कारोबार संभालता था।
दिनेश व्यास को गुजरात कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड में लेकर छत्तीसगढ़ ला रही है। जहां उससे पूछताछ की जाएगी। दिनेश व्यास से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लग सकती है। माना जा रहा है कि दिनेश व्यास से पूछताछ में पुलिस को कई ऐसी अहम जानकारी मिल सकती है, जिससे महादेव ऐप के पूरे नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी मदद मिल सकती है।