सीजी न्यूज आनलाईन, 27 अगस्त। बलोदा बाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड फिर 7 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। विधायक यादव को 17 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
आज रिमांड खत्म होने पर रायपुर जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। बलौदाबाजार कोर्ट ने 3 सितंबर तक के लिए उनकी रिमांड बढ़ा दी है।
आपको बता दें कि इस साल मई माह में गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था। जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की। राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे। इस घटना को लेकर 10 जून को बलौदा बाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका होने की बात सामने आई, इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए चार बार समंस भेजा था किंतु देवेंद्र यादव पेश नहीं हुए जिसके बाद पिछले 17 अगस्त को उन्हें बलोदा बाजार पुलिस ने भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया था ।
MLA देवेंद्र यादव की बढ़ीं मुश्किलें, फिलहाल राहत नहीं, कोर्ट ने फिर बढ़ाई 7 दिनों की न्यायिक रिमांड

