जन्माष्टमी पर सजेगा दरबार, निकलेगी पालकी, 21 झांकियां के साथ कृष्ण लीला का होगा प्रदर्शन, दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन मोटर साइकिल रैली

जन्माष्टमी पर सजेगा दरबार, निकलेगी पालकी, 21 झांकियां के साथ कृष्ण लीला का होगा प्रदर्शन, दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन मोटर साइकिल रैली


सीजी न्यूज ऑनलाइन 25 अगस्त । संस्कारधानी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के राधाकृष्ण मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इधर, सर्व यादव समाज द्वारा कृष्णाजन्माष्टमी को शहर में पालकी निकाली जाएगी। वहीं 21 झांकियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की लीला काे दिखाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम में भी आयोजित किए जाएंगे। रविवार को यादव समाज द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी।

0 तीन दिवसीय होगा आयोजन

कृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय आयोजन पूर्व सांसद मधूसूदन यादव के नेतृत्व में होगा। शनिवार को प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद यादव व समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 अगस्त को मोटर साइकिल रैली, 26 अगस्त को को पालकी शोभायात्रा व एक सितंबर को आडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। रविवार को रैली दोपहर तीन बजे स्टेट स्कूल मैदान से निकल गई। इसमें महिलाएं प्रथम पंक्ति में लाल साडी, सूट व भगवा पगड़ी के साथ यादव शौर्यता का परिचय दिया।

0 कंधे पर बैठाकर कराएंगे नगर भ्रमण


26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह आठ बजे महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास स्थित सांहड़ा देव की पूजा-अर्चना की जाएगी। दोपहर 12 बजे पहली बार महाकाल पालकी यात्रा की तर्ज पर यादव समाज द्वारा भगवान कृष्ण की पालकी यात्रा 50 श्रीकृष्ण-कन्हैया पालकी सखा के कंधों पर विराजमान होकर स्टेट स्कूल मैदान पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। जन्माष्टमी पर विशाल शोभा यात्रा कृष्ण पालकी के ठीक आगे चलित 50 मातृत्व शक्ति लाल पीला परिधान में झांझ मंजीरा से गुंजित कृष्ण भक्ति मय राधे राधे जय श्री कृष्ण वातावरण तैयार करते चलेंगी। महिला पुरुष पीला परिधान में सुसज्जित यादवी एकता का परिचय देंगे। इस बीच 101 बाल कृष्ण एक साथ अपना दर्शन देंगे। शोभा यात्रा में लगभग 21 झांकियां भगवान कृष्ण जी की विभिन्न लीला को प्रदर्शित करते नजर आएंगे। स्टेट स्कूल मैदान से निकलने वाली झांकियों के बीच राउत नृत्य, भजन मंडली, अखाड़ा का प्रदर्शन मौजूद रहेंगे।
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख होंगी। अध्यक्षता शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा करेंगे। विशेष अतिथि यूवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, उत्तरब्लालक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन उपस्थित रहेंगे। वहीं एक सितंबर को एक सितंबर को आडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और यादव प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय हाेेंगे। अध्यक्षता विस अध्यक्ष डा. रमन सिंह करेंगे। विशेष अतिथि सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पद्मश्री फूलबासन यादव, समाजसेवी पवन डागा रहेंगे।