सीजी न्यूज ऑनलाइन, 24 अगस्त। सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु ‘शुष्क दिवस’ ड्राई डे घोषित किया है। इस दौरान शराब की बिक्री एवं शराब पर परोसने पर पर रोक रहेगी।
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब और भांग की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।
उन्होंने कहा कि निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

