*यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कोरिडोर बनाकर गंभीर मरीज को 32 मिनट में पहुंचाया एम्स हॉस्पिटल रायपुर*

*यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कोरिडोर बनाकर गंभीर मरीज को 32 मिनट में पहुंचाया एम्स हॉस्पिटल रायपुर*


यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कोरिडोर बनाकर गंभीर मरीज को 32 मिनट में पहुंचाया एम्स हॉस्पिटल रायपुर 

भिलाई नगर 25 फरवरी । हाईटेक हॉस्पिटल ,नेहरू नगर में भर्ती गंभीर मरीज के स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर परिजनों के द्वारा रायपुर हॉस्पिटल ले जाने के लिए पुलिस विभाग से सहयोग मांगा गया । जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी.एन. मीणा द्वारा तत्काल व्यवस्था करने निर्देशित किये जाने पर यातायात पुलिस एवं थानों की पुलिस तथा रायपुर पुलिस के सहयोग से  तत्परता दिखाते हुए तत्काल ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कर  मोहम्मद इलियाज पिता मो. मुस्तफा ,उम्र 52 वर्ष ,निवासी खुर्सीपार ,भिलाई को दोहपर 14.28 बजे हाईटेक हॉस्पिटल  से 15.00 बजे एम्स हॉस्पिटल रायपुर 32 मिनट में पहुंचाया गया। 

ग्रीन कॉरिडोर के दौरान हाईवे पेट्रोलिंग-01 के द्वारा पायलेटिंग किया गया तथा  नेहरू नगर चौक में सहायक उपनिरीक्षक हुकुम सिंह सुपेला चौक में सहायक उपनिरीक्षक उमाकांत यादव चंद्रा मौर्या चौक में सहायक उपनिरीक्षक सुरेश देवांगन पावर हाउस चौक में निरीक्षक विजय ठाकुर  , खुर्सीपार तिराहा में उप निरीक्षक बाबूलाल राय, डबरा पारा तिराहा में सहायक उपनिरीक्षक निर्दोष एकका, सिरसा गेट चौक में सहायक उपनिरीक्षक चंद्रिका मारकंडे, चरोदा बस स्टैंड में निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ,रॉयल खालसा कटिंग में हाईवे पेट्रोलिंग 3 कांजी हाउस में हाईवे पेट्रोलिंग 04 एवं कुम्हारी टोल प्लाजा में सहायक उप निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव द्वारा  मोर्चा संभाला गया।