*सुपेला और कुगदा में बनेगा अंडर ब्रिज, कुम्हारी में दूसरे लेन सहित अंडर ब्रिज निर्माण जल्द शुरू करने निर्देश*

*सुपेला और कुगदा में बनेगा अंडर ब्रिज, कुम्हारी में दूसरे लेन सहित अंडर ब्रिज निर्माण जल्द शुरू करने निर्देश*


सुपेला और कुगदा में बनेगा अंडर ब्रिज, कुम्हारी में दूसरे लेन सहित अंडर ब्रिज निर्माण जल्द शुरू करने निर्देश

भिलाई नगर, 26 फरवरी। सुपेला और कुगदा में अंडर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। कलेक्टर ने यहां का दौरा कर सुपेला में बनाए जाने वाले अंडर ब्रिज का ब्लूप्रिंट और अलाइनमेंट देखा और जल्द निर्माण शुरू करने निर्देश दिए।

गौरतलब हो कि सुपेला आकाश गंगा के पास रेलवे क्रासिंग के की जगह अंडर ब्रिज बन जाने से भिलाई के हजारों नागरिकों को क्रासिंग में इंतजार करने से मुक्ति मिलेगी। कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने इस प्रोजेक्ट को देखा और कहा कि अधिकारी एलाइनमेंट के समय यह जरूर ध्यान दें कि इस निर्माण में पेड़ों का कम से कम नुकसान हो। निर्माण के दौरान भी इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि दूसरी सड़कों से आ रहा ट्रैफिक व्यवस्थित रहे और किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न बने। कुगदा में भी अंडरब्रिज बनना है। इस दौरान ट्रैफिक में किसी तरह की दिक्कत न हो। कलेक्टर ने बताया कि कुगदा रूट में ट्रैफिक काफी बढ़ा है और क्रासिंग होने की वजह से लोगों को वहां काफी समय बिताना पड़ता है। कुगदा अंडरब्रिज बन जाने से इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कुम्हारी से सुपेला तक बन फ्लाई ओवर के कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाएं। कुम्हारी में उन्होंने दूसरे लेन का काम भी जल्द शुरू करने निर्देश दिए। उन्होंने पावर हाउस का निरीक्षण करने के बाद कहा कि बारिश के पहले ड्रेनेज की व्यवस्था सही कर नाली निर्माण का काम पूरा कर लिया जाए। चंद्रा-मौर्या सुपेला में निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसियों को कहा कि यहां ट्रैफिक की काफी दिक्कत होती है इसलिए जून तक ट्रैफिक को डायवर्ट करने की तैयारी की जाए।