*बिग ब्रेकिंग : जिला पुलिस दुर्ग के 2 आरक्षकों की मौत, बाफना टोल प्लाजा के पास एक आरक्षक का मिला शव, दूसरे आरक्षक का अस्पताल में चल रहा था इलाज*

*बिग ब्रेकिंग : जिला पुलिस दुर्ग के 2 आरक्षकों की मौत, बाफना टोल प्लाजा के पास एक आरक्षक का मिला शव, दूसरे आरक्षक का अस्पताल में चल रहा था इलाज*


जिला पुलिस दुर्ग के 2 आरक्षकों की मौत, बाफना टोल प्लाजा के पास एक आरक्षक का मिला शव, दूसरे आरक्षक का अस्पताल में चल रहा था इलाज

दुर्ग 26 फरवरी। जिला पुलिस दुर्ग के 2  आरक्षको की आज मौत हो गई एक आरक्षक लंबे समय से बीमार था इलाज के दौरान उसने आज सुबह 10:00 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि आईयूसीएडब्ल्यू शाखा के आरक्षक कौशल बाफना टोल प्लाजा के पास संदिग्ध अवस्था में मिला है जिस पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि आज सुबह 11:30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई थी बाफना टोल प्लाजा के पास एक युवक का शव पड़ा है इस पर मोहन नगर पुलिस हैं। मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक पीयूष वैश 37 वर्ष आईयूसीएडब्ल्यू शाखा भिलाई में रीडर के पद पर पदस्थ था। पारिवारिक विवाद के चलते कुछ दिनों से परेशान था। बाफना टोल प्लाजा के पास आज संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला है। मोहन नगर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दूसरा आरक्षक चौकी जेवरा सिरसा में पदस्थ था। विगत दिनों बीमार होने पर उसे इलाज के लिए शंकराचार्य जुनवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी रिपोर्ट कोविड-19 आई थी परंतु इलाज के दौरान कोरोना से वह ठीक हो गया था परंतु अन्य बीमारियों के कारण उसका इलाज जारी था आज सुबह 10:00 बजे उसका निधन की अस्पताल प्रबंधन ने पुष्टि की मृतक आरक्षक अनुज राय 32 वर्ष सूर्य नगर धमधा क्षेत्र में रहता था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू शाखा मीता पवार ने बताया कि पीयूष वैश का स्थानांतरण पुलिस लाइन दुर्ग में हो गया था।