Big News : विधायक ने दरोगा को लगाई फटकार 🛑 कहा- “नजर नीचे रख” 🛑 विडियो हुआ Viral

Big News : विधायक ने दरोगा को लगाई फटकार 🛑 कहा- “नजर नीचे रख” 🛑 विडियो हुआ Viral



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 22 अगस्त। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता बरेली में ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल एक दरोगा को फटकार लगाते नजर आए और इसी दौरान किसी ने विडियो बना उसे वायरल कर दिया।


अब बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा जिसमें वो दरोगा को फटकार लगा रहे हैं। विडियो के संबंध में पतासाजी करने पर मालूम हुआ कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में विधायकजी ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान समर्थक कार्यकताओं के हाथ में तिरंगा था।‌ फोटो खिंचवाते समय एक कार्यकर्ता के हाथ का तिरंगा नीचे झुका हुआ था, यह देखते ही वहां मौजूद दरोगा ने बीजेपी नेता को टोका और तिरंगा ऊपर करने को कहा। ये देख, संजीव अग्रवाल भड़क उठे।‌ वो लगातार दारोगा को आंखें नीचे करके बात करने की नसीहत देते नजर आए और यही वीडियो अब सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो गया है।