*केंद्रीय जेल संदर्शक ने केंद्रीय जेल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, महिला जेल में मनोरंजन के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीवी देने का किया वादा*

*केंद्रीय जेल संदर्शक ने केंद्रीय जेल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, महिला जेल में मनोरंजन के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीवी देने का किया वादा*


केंद्रीय जेल संदर्शक ने केंद्रीय जेल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, महिला जेल में मनोरंजन के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीवी देने का किया वादा 

दुर्ग, 26 फरवरी। आज केंद्रीय जेल दुर्ग के अशासकीय संदर्शक समिति सदस्य नीलू सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय जेल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रीमती नीलू  सिंह ने महिला जेल में रह रही महिलाएं एवं बच्चो के खान पान समेत दवाइयों समेत अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाएं एवं बच्चो से बातचीत कर पूछा कि आप लोगो को खाना एवं दवाई दी जाती है। जेल में बंदी महिलाओं ने बताया सुविधा दी जा रही है। समिति के सदस्य नीलू सिंह ने जेल अधीक्षक योगेश छत्री, जेल प्रभारी शोभा रानी के साथ बैठक में ली। सिंह ने बंदी बैरक, अस्पताल एवं पाठशाला का निरीक्षण किया। बंदी बैरक में निरुद्ध बंदियों से उपलब्ध सुविधा तथा समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के लिए मनोरंजन हेतु होम साउंड एवं अन्य सामग्री स्वयं उपलब्ध कराएंगी, लाईब्रेरी हेतु शैक्षणिक, आध्यत्मिक एवं विधि संबंधी पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा महिला बंदियों के मनोरंजन हेतु। इस कड़ी में उन्होंने महिला वार्ड पहुचकर वहां महिलाएं बंदियों से मुलाकात की। बंदियों को दिया जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा।  साथ ही साथ साफ सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। कैदियों को मिलने वाली सुविधा एवं कैदियों को रही असुविधा को लेकर समीक्षा की।

श्रीमती नीलू सिंह ने टीवी देने का वादा किया और पूर्व में भी नया वर्ष में म्यूजिक सिस्टम  एवं 3 सिलाई मशीन भी महिलाओं को आत्म निर्भर  बनाने के लिए दिया गया है। इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश छत्री, महिला जेलर शोभा रानी, एवं रश्मि खान मौजूद थे।