भिलाई नगर 20 अगस्त । भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सेक्टर 3 सीआईएसएफ के ऑफिस के सामने अज्ञात वाहन द्वारा सड़क पर बैठे पांच गौवंश को जबरदस्त ठोकर मार दी। एक गोवंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार को छोटे आई हैं गोवंश प्रेमियों ने स्थल पर पहुंचकर घायल पशुओं को उठाया गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन के द्वारा सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर सेक्टर 3 सीआईएसएफ ऑफिस के समीप सड़क पर बैठे पांच गांव वंश को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें एक गाय की मौत हो गई है। इस घटना के बाद काफी संख्या में गोवंश प्रेमी एकत्रित हो गए थे। जिनके द्वारा घायल पशुओं को उठाया गया।

