*राजस्व पटवारी संघ तहसील इकाई का चुनाव संपन्न दुर्ग ,पाटन एवं धमधा तहसील अध्यक्ष का निर्विरोध हुआ निर्वाचन, प्रांतीय अध्यक्ष रहे उपस्थित*

*राजस्व पटवारी संघ तहसील इकाई का चुनाव संपन्न दुर्ग ,पाटन एवं धमधा तहसील अध्यक्ष का निर्विरोध हुआ निर्वाचन, प्रांतीय अध्यक्ष रहे उपस्थित*


राजस्व पटवारी संघ तहसील इकाई का चुनाव संपन्न दुर्ग ,पाटन एवं धमधा तहसील अध्यक्ष का निर्विरोध हुआ निर्वाचन, प्रांतीय अध्यक्ष रहे उपस्थित

भिलाई नगर 27 फरवरी । राजस्व  पटवारी संघ छ ग के तहसील इकाई का चुनाव आज सेक्टर 1आम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुआ । जिसमें दुर्ग तहसील अध्यक्ष चिन्मय अग्रवाल, पाटन तहसील अध्यक्ष ताराचन्द मेश्राम, धमधा तहसील अध्यक्ष रविकांत परगनिहा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

प्रान्तीय समिति के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में स्थित तहसील दुर्ग तहसील पाटन एवं तहसील धंमधा के तहसील अध्यक्ष का निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन स्थल आंबेडकर पार्क सेक्टर 1 में आज सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुई ।  

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश बंजारी प्रांतीय सचिव राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, निर्वाचन अधिकारी तहसील दुर्ग विजय शर्मा, कैलाश साहू ,राजस्व निरीक्षक जिला दुर्ग, निर्वाचन अधिकारी तहसील पाटन रमेश वर्मा, आदित्य झा राजस्व निरीक्षक जिला दुर्ग, निर्वाचन अधिकारी तहसील धंमधा, अरुण वर्मा राजस्व निरीक्षक जिला बेमेतरा , मनोज मेहता राजस्व निरीक्षक जिला दुर्ग ने संपूर्ण चुनाव संपन्न कराया मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश बंजारी ने बताया कि संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया राजस्व पटवारी संघ के बायलॉज अनुसार पूर्ण की गई है। तहसील अध्यक्ष के प्रत्याशी का उस तहसील में पदस्थ होना अनिवार्य है।

उक्त कार्यकर्म में मुख्य रूप से राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, प्रदेश सचिव राजेश वंजारी , प्रदेश सलाहकार, सुशील धार्मिक छ, ग, पटवारी संघ के महामंत्री नीलकमल सोनी, प्रदेश अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंग, प्रदेश संरक्षक संतोष त्रिपाठी, दुर्ग जिला के समस्त राजस्व पटवारी संघ के सदस्य उपस्थित रहकर चुनाव प्रकिर्या में भाग लिया।