दर्दनाक घटना : स्पर्श में साइकिल चला रही थी बच्ची, कार आई और कुचलते हुए चली गई

दर्दनाक घटना : स्पर्श में साइकिल चला रही थी बच्ची, कार आई और कुचलते हुए चली गई



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 19 अगस्त। गुजरात के मेहसाणा की स्पर्श विला सोसायटी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां साइकिल चला रही 4 साल की मासूम सड़क पर गिर जाती है और लापरवाह ड्राइवर उसे कुचलते हुए चला जाता है।
आपको बता दें कि गुजरात के मेहसाणा की स्पर्श विला सोसायटी में साइकिल चला रही 4 साल की बच्ची को एक कार कुचलते हुए चली गई, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह पूरा मामला मेहसाणा की स्पर्श विला सोसायटी का है।