अवैध व्यापार : 20 हजार की ई-टिकट के साथ दलाल को दबोचा

अवैध व्यापार : 20 हजार की ई-टिकट के साथ दलाल को दबोचा


सीजी न्यूज ऑनलाइन 18 अगस्त । रेलवे आरक्षित ई-टिकट बनाकर अवैध व्यापार करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सुकलुदैहान में रेलवे आरक्षित ई-टिकट बनाकर अवैध व्यापार करने वाले 29 वर्षीय मिथलेश कुमार देवांगन को नोटिस जारी किया गया। ई-टिकट बनाने के लिए देवांगन आनलाइन सेंटर बाजार चौक के दुकान में उपयोग में लाया गया कंप्यूटर सिस्टम को चेक करने पर दो नग पर्सनल यूजर आइडी पर आइआरसीटीसी के माध्यम से बनी हुई कुल 11 नग ओल्ड रेलवे आरक्षित ई-टिकट पाई गई। चार नग लाइव रेलवे आरक्षित ई-टिकट गई। जिसकी कुल कीमत 20 हजार रुपये है। ई-टिकटों के बारे में पूछने पर वह अपने ग्राहकों का टिकट होना और 100-150 रुपये कीमत के अतिरिक्त लेना बताया।आरोपित को बताए गए तिथि को रेलवे न्यायालय रायपुर के समक्ष उपस्थित होने की हिदायत देकर रिहा कर दिया गया है।