भिलाई नगर 18 अगस्त।बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ को युआरएम में कार्यरत आरसीएल विभाग के कार्मिको ने शिकायत दर्ज कराया था। कार्यस्थल पर समान रखने के लिए लॉकर की सुविधा , शौचालय तथा रेस्ट रुम की सुविधा नही दिया गया है । इसको संज्ञान लेकर बीएकेएस ने यूआरएम के मुख्य महाप्रबंधक , ईडी वर्क्स, उप निदेशक औद्दोगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को माँग पत्र भेजा था । जिस पर उप निदेशक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने संज्ञान लेकर माँगो को पूरा कराने का निर्देश दिया था । इस पर 17.08.2024 को मुख्य महाप्रबंधक यूआरएम के साथ यूनियन का मीटिंग आयोजित हुआ। मीटिंग के दौरान यूआरएम प्रबंधन की तरफ से यूआरएम के सीजीएम , आरसीएल विभाग के महाप्रबंधक बीएकेएस टीम के पदाधिकारियों एवं आरसीएल विभाग के यूनियन कार्यकारणी सदस्य थे । तीन प्रमुख मुद्दे लॉकर, रेस्ट रूम, शौचालय को लेकर विभाग के कर्मचारी कई बार अपने अधिकारी से बोल चुके थे। लेकिन समस्या का निदान नही हो रहा था।
उसके उपरांत बीएकेएस के द्वारा पत्रांक संख्या:- BAKS/36/2024 दिनांक :- 11/07/2024 को मुख्य महाप्रबंधक यूआरएम को पत्र लिखा गया । पत्र की प्रतिलिपि ईडी वर्क्स को भी दिया गया, लेकिन दुर्भाग्य वश इन तीनो में से किसी को औद्योगिक संबंध विभाग के द्वारा पत्र दिया ही नही गया। बीएकेएस ने डाक से पत्र भेज कर उप निदेशक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दुर्ग के संज्ञान में मामले को लाया। उनके द्वारा बीएसपी प्रबंधन को मामला हल कराने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद यूआरएम प्रबंधन के साथ मीटिंग में आरसीएल विभाग के कर्मचारियों ने अपनी समस्या को रखा। जिसपर यूआरएम के मुख्य महाप्रबंधक ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित हल करने का आश्वासन दिया। कल देर शाम आरसीएल विभाग के कर्मचारियों ने फ़ोन पर जानकारी दिया कि लाकर उपलब्ध करवा दिया गया है तथा बाकी सुविधा भी अविलंब करवाने का आश्वासन दिय गया है ।
बीएकेएस कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने वचनबद्ध
नवीन कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष , बीएकेएस भिलाई ने कहा कि बीएकेएस कर्मचारियों से जुड़ी प्रत्येक मुद्दो को हल कराने के लिए , प्रत्येक फोरम पर जाने के लिए वचनबद्ध है । यूनियन पूरी तरह कर्मचारियों द्वारा , कर्मचारियो के लिए ही संचालित है । वेज रीविजन मे भेदभाव, एनजेसीएस में सुधार, कर्मचारियों के स्थानिय सुविधाओं को बेहतर करवाना, यूनियन का टॉप एजेंडा है।

