सीजी न्यूज ऑनलाइन, 17 अगस्त। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रभारी सीएमओ खैरागढ़ कुलदीप झा को 37 लाख से अधिक के खेल सामग्री खरीदी में क्रय नियमों का पालन न करने की वजह से निलंबित कर दिया है। यह गड़बड़ी उन्होंने नगर पंचायत गुंडरदेही में पदस्थापना के दौरान जुलाई 23 में यह खरीदी की गई थी। झा को संयुक्त संचालक दुर्ग संलग्न किया गया है।

