कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई,भुंजवा भुर्जी समाज ने तीज मिलन समारोह मनाने का निर्णय

कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई,भुंजवा भुर्जी समाज ने तीज मिलन समारोह मनाने का निर्णय


दुर्ग 17 अगस्त। दुर्ग जिला कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई गुप्ता, भुंजवा व भुर्जी समाज ने 78वां स्वतंत्रता दिवस पर देश की आजादी के लिए शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने संकल्पित होकर सर्वप्रथम अपने को संगठित व पुनर्गठित करने का निर्णय लिया।

इस हेतु ऋषि पंचमी के शुभ अवसर पर कांवड़ यात्रा व कांवड़ियों की सेवा का निर्णय लिया। इस तारतम्य में सभी के सुझाव पर आठ सितंबर रविवार को हरतालिका तीज पर सामाजिक एकत्रीकरण व मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया कि हमारा समाज कई उपजातियों में बंटा हुआ है। अतः हम स्वयं पहले एक हों और समाज का विकास कर राष्ट्र के विकास में योगदान दें। इस अवसर पर रायपुर समाज प्रमुख पूरन लाल गुप्ता, महेश गुप्ता, तथा रीवा, मध्यप्रदेश के समाज प्रमुख अनिल गुप्ता, पूर्व पार्षद नरेन्द्र गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन दीपक व राकेश ने किया। कार्यकारी अध्यक्ष प्रहलाद कश्यप ने आर्थिक सहयोग की अपील करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर दुर्ग जिला समाज प्रमुख राममनोहर, शंकर, गोविंद, भोलाराम, विजय, राजेन्द्र, कमलकांत, सुनील, सतीश, लखन, राम नरेशगुप्ता महेंद्र गुप्ता विकास, विनय, विशाल, मोहन, सुबोध, नवीन, रीतेश, मनीष, हरीश कश्यप व गुप्ता समाज के 50 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।