कल्याण दास बाबा के सानिध्य में 18 अगस्त को राजनांदगांव में विशाल भंडारा का आयोजन

कल्याण दास बाबा के सानिध्य में 18 अगस्त को राजनांदगांव में विशाल भंडारा का आयोजन


सीजी न्यूज ऑनलाइन 16 अगस्त । कल्याण दास बाबा के सानिध्य में रविवार 18 अगस्त को राजनांदगांव स्थित श्री कल्याणिका देव स्थानम्, बसंतपुर डोंगरगांव रोड में आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 से 3:00 बजे के मध्य किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए कल्याण आश्रम परिसर राजनांदगांव के प्रमुख एल. एन. सारडा तथा सदस्य डॉ. अनिल कश्यप ने बताया कि बाबा कल्याण दास पिछले एक सप्ताह से राजनांदगांव स्थित आश्रम परिसर में पधारे हुए हैं तथा प्रतिदिन उनके दिव्य प्रवचन से भक्तगण लाभांवित हो रहे हैं।

डॉ. कश्यप के अनुसार 17 अगस्त को बसंतपुर डोंगरगांव रोड पर स्थित मंदिर प्रांगण में सुन्दरकाण्ड का पाठ शाम 7:30 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित होगा। जो भक्तगण पूज्य कल्याण बाबा के दर्शन एवं आर्शीवचन का लाभ लेना चाहते हैं वें मंदिर प्रांगण में पहुंचकर इसका लाभ उठा सकते हैं।