Assembly Elections Dates 2024: जम्मू कश्मीर में 3 चरणों, हरियाणा में एक चरण में चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Assembly Elections Dates 2024: जम्मू कश्मीर में 3 चरणों, हरियाणा में एक चरण में चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 16 अगस्त । Assembly Elections 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। नतीजे चार अक्टूबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की बारी है।
जम्मू एवं कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर, 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान एक अक्टूबर को होगा। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इनमें 74 सीटें सामान्य, अनुसूचित जाति के लिए 7 और अनुसूचित जनजाति के लिए 9 सीटें हैं। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 87.09 है। इनमें 44.46 लाख पुरुष मतदाता और 42.62 लाख महिला मतदाता हैं। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख हैं। युवा वोटरों की संख्या 20.7 लाख है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त हो रही है और अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 20 अगस्त को होगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा में कुल 2.1 करोड़ मतदाता हैं। 40 लाख से अधिक युवा मतदाता हैं। 96 लाख महिला वोटर्स हैं। हरियाणा में इस बार मल्टी स्टोरी सोसायटी में पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।