भिलाई नगर 15 अगस्त । 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रातः ठीक 07:30 बजे जामा मस्जिद सेक्टर 6 के पीछे भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के मुस्लिम कम्युनिटी हॉल ऑफिस के सामने तिरंगा झंडा फहराया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जमील अहमद सेक्रेट्री मिर्ज़ा अशरफ बेग और इमाम हाफ़िज़ इकबाल अंजुम ने तिरंगा झंडा फहराया ।

राष्ट्रगान के बाद कई पदाधिकारीयों ने आजादी की लड़ाई , स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदान को अपने शब्दों में वर्णन किया । देशभक्ति के गीतों के साथ बच्चो और बड़ों को मिठाई स्वल्प आहार आदि वितरित किया गया।

इस मौके पर ट्रस्ट के आसिम बेग, अब्दुल हफीज़, वजी अहमद, सय्यद हुसैन, सय्यद आतिफ अली जमील कुरेशी, हमीदुल्लाह सिद्दीकी, नसीम खान, शमशेर खान, एम एच सिद्दीकी, अलीम सिद्दीकी, शाहिद खान , रफीक खान , इफ्तेखार खान, हनीफ खान, वहीद खान, तहूर पवार, जफर जावेद , अजहर रोमी , इब्राहिम हुसैन, शमीम खान , मुर्तुजा हुसैन, इमरान खान , मुमताज अली, जुल्फिकार अली, फतेह मोहम्मद , सज्जाद खान, शमशुद्दीन, साहिल अनवर, फैजान हसन, ज़मीर शेख, सादात खान, इज्जत अली के अलावा पदाधिकारियों /सदस्यों/समाज के अन्य नागरिकों ने भाग लिया ।

