गोधन न्याय योजना बंद करने पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का गौ सत्याग्रह कल, गोवंश को करने छोड़ दिया सड़क पर – मुकेश चंद्राकर

गोधन न्याय योजना बंद करने पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का गौ सत्याग्रह कल, गोवंश को करने छोड़ दिया सड़क पर – मुकेश चंद्राकर


भिलाई नगर 15 अगस्त । जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार गोधन न्याय योजना बंद करके गोवंशीय पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने के लिए छोड दिया है। प्रदेशभर में हो रही गायों की मौत तथा खुले मवेशियों के कारण सड़कों में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं से सभी परेशान हैं, सबसे सबसे बड़ी बड़ी समस्या बन बनकर उभरी है। जहां किसान खुली चराई से परेशान है भाजपा सरकार गाय-भैसों के साथ जनता को सड़कों पर बेमौत मरने के लिए मजबूर कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा सरकार की इस असंवेदनशील कार्यवाही के खिलाफ 16 अगस्त को भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गौ-सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। गौ-सत्याग्रह खुले में घुम रहे मवेशी / पशुओं (गाय-भैंस) को साथ लेकर चंदूलाल चंद्राकर चौक घड़ी चौक सुपेला में पहुंचना है एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मुकेश चंद्राकर ने समस्त पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक ,पूर्व सांसद , महापौर, सभापति, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षद गण, पूर्व एल्डरमैन, छाया पार्षद गण, कांग्रेस सेवा दल, किसान कांग्रेस, राजीव युवा मितान क्लब, एन एस यू आई, बूथ अध्यक्षगण, जोन अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी मजदूर सं सभी की कार्यक्रम मे उपस्थिति की अपील की है।