सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 15 अगस्त। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या से पैदा हुई सिहरन अभी थमी भी नहीं थी कि एक और गैंगरेप के बाद वीभत्स हत्या का रुह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की को उसके घर से अपहरण कर ले गए। फिर उसके साथ बारी-बारी तकरीबन आधा दर्जन लोग बलात्कार करते रहे। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद बदमाश ने चाकू से उस पर चाकू से हमला किया और स्तन (Breast) काटकर फेंक दिया।

दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी का यह मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। पीड़ित परिवार के मुताबिक रविवार रात 5 लोग उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी का उठा ले गए। नाबालिग का शव अर्धनग्न हालत में तालाब के किनारे मिला। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था। शव के पास ही मांस के लोथड़े और खून फैला हुआ था।
परिजनों के मुताबिक नाबालिग के किडनैप के दौरान बदमाशों ने उनसे कहा था कि वे उसके साथ रेप करेंगे। मामले में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने संजय राय सहित 5 बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने तीन दिन पहले उसे धमकी दी थी कि तुम अपनी बेटी से शादी करवा दो, नहीं तो उसकी हत्या कर देंगे। 11 अगस्त की रात संजय राय पांच अन्य साथियों के साथ आया। उसने मृतका के पिता और भाई को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। जबरन गेट तोड़कर घर में घुस गया और चाकू की नोक पर बेटी को अगवा कर ले गया। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी संजय राय नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने लड़की के परिवार को जमीन देने का लालच भी दिया था लेकिन परिवार वालों ने इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद से मुख्य आरोपी संजय राय और उसका परिवार गांव से फरार है। मंगलवार को जब किशोरी का शव गांव पहुंचा तो मां दहाड़ें मारकर रोने लगी। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम बाया नदी किनारे पीड़िता का दाह संस्कार किया गया। जिले के अन्य इलाकों में इस घटना के विरोध में कुछ संगठनों ने प्रतिरोध मार्च भी निकाला। पीड़िता ने एक स्कूल में कक्षा 9 में नामांकन कराया था मगर आर्थिक तंगी की वजह से वह पढ़ाई नहीं कर सकी। वह 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
12 अगस्त की सुबह किशोरी का हाथ-पैर बंधा हुआ शव पोखर में मिला। मां का आरोप है कि दरिंदों ने उनकी बेटी का गैंगेरेप कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के स्थानीय नेताओं ने राज्य सरकार से परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।

