इंजीनियरिंग पार्क हथखोज के ओवरहेड टैंक में कर्मचारी की डूबने से मौत, एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने बॉडी को निकाल बाहर

इंजीनियरिंग पार्क हथखोज के ओवरहेड टैंक में कर्मचारी की डूबने से मौत, एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने बॉडी को निकाल बाहर


भिलाई नगर 15 अगस्त । भिलाई 03 हथखोज इंजीनियरिंग पार्क में बने औद्योगिक विकास निगम के ओवरहेड टैंक में डूबने से कर्मचारी की मौत हो गई। एसडीआरएफ दुर्ग की टीम के द्वारा शव को बाहर निकल गया।


भिलाई 3 थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि भिलाई 03 हथखोज इंजीनियरिंग पार्क में औद्योगिक विकास निगम के ओवरहेड टैंक है। इस पानी की टंकी के माध्यम से आसपास की कंपनियों में पानी की आपूर्ति की जाती है। पानी सप्लाई में हो रही दिक्कतों के कारण कर्मचारी कल शाम को भी ठीक करने के लिए चढ़ा था। परंतु समस्या का हल नहीं होने पर आज सुबह 8:00 बजे करीब ऊपर चढ़ा था। इस दौरान पानी टंकी को भरा जा रहा था और अत्यधिक फोर्स से पानी दुर्गेश के पैर पर पड़ा और वह फिसल कर टंकी के अंदर गिर पड़ा तो दोबारा वापस नहीं आ पाया पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बॉडी को निकालने के लिए एसडीआरएफ दुर्ग की टीम को सूचित किया गया। जिला सेनानी नागेंद्र सिंह के निर्देशन में तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर डीप ड्राइविंग इंद्रपाल यादव, चंद्रप्रताप जंघेल ने बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक
दुर्गेश ठाकुर पिता सुरेश सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम बांधा पड़रिया जिला कबीरधाम का रहने वाला था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एस.डी.आर.एफ टीम राजेश नेताम, अशोक साहू, चंद्रप्रकाश, विनय, कुंजेश, भानुप्रताप,ओंकार,थानेश्वर आशीष, हबीब खान की सराहनीय भूमिका रही।