बीएसपी कर्मी की मौत के बाद जगा यूनियन व प्रबंधन, हटाए जाएंगे संयंत्र के भीतर मौजूद सभी पशु, संयुक्त यूनियन ने महाप्रबंधक के समक्ष रखा प्रस्ताव, प्रबंधन हुआ राजी

बीएसपी कर्मी की मौत के बाद जगा यूनियन व प्रबंधन, हटाए जाएंगे संयंत्र के भीतर मौजूद सभी पशु, संयुक्त यूनियन ने महाप्रबंधक के समक्ष रखा प्रस्ताव, प्रबंधन हुआ राजी


भिलाई नगर 14 अगस्त । भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर विचरण करने वाले सभी पशुओं को बाहर निकालने का सुझाव संयुक्त यूनियन के प्रतिनिधि आज महाप्रबंधक से समक्ष प्रस्ताव रखा।
सभी यूनियन प्रतिनिधियों के द्वारा महाप्रबंधक को अवगत कराया की कल रात एस एस शाप के कर्मचारी रामजीत सेकंड शिफ्ट ड्यूटी से घर जाते समय मेन गेट के पास वर्क बिल्डिंग 2 के सामने गाय से बचते हुए होर्डिंग पोल से टकरा गए l घायल अवस्था में उन्हें मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। वहां से उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया जहां आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उनका निधन सुबह 6:00 हो गया l
घटना की जानकारी लगते ही इंटक बीएमएस, सीटू, एचएमएस, एटक सहित संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे उसके बाद महाप्रबंधक जे एन ठाकुर एवं विकास चंद्रा से मुलाकात कर संयंत्र के भीतर से पशुओं को बाहर करने एवं मेन गेट के पास सर्विस रोड पर से होर्डिंग्स को हटाने की मांग किया गया। जिस पर प्रबंधन ने सहमति जताया l यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि रामजीत के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति मिलने में किसी भी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए l
इस दौरान बीएमएस महासचिव चन्ना केसावलू, वशिष्ठ वर्मा, इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा एटक महासचिव विनोद कुमार सोनी, शिव शंकर सिंह, प्रदीप पाल, राजकुमार आईपी मिश्रा, टेकराम डडसेना दिल्ली राव, वेंकटरमन आदि उपस्थित थे।