सीजी न्यूज ऑनलाइन 13 अगस्त । अनिल कुमार बाजपेई जो पूर्ववर्ती सरकार के समय से अपने सेवानिवृति के बाद से लगातार संविदा नियुक्ति लेते जा रहे हैं। इनको हटाने के लिए छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने पत्र के मध्यम से मुख्यमंत्री को कहा है कि आपके द्वारा पिछले माह दिए गए निर्देशानुसार सेवानिवृत्ति के बाद अधिकारियों के संविदा नियुक्ति पर रोक लगाने को कहा गया है। लेकिन प्रशासन के उच्च पदों पर बैठे अधिकारी इन अधिकारियों पर मेहरबान है, जिससे बेरोजगार युवाओं एवं शासन पर वित्तीय भार आ रहा है क्योंकि इन अधिकारियों को सेवानिवृत्ति की पेंशन और संविदा का वेतन दोनों दिया जाता है। अगर इनको हटाया जाता है तो चार लोगों को नौकरी पर रखा जा सकता है। ये पिछले साढ़े तीन वर्षों से विश्राम गृह बेमेतरा में निवासरत हैं। इनके व्याहार से आम जनता भी नाखुश है। जिले में कोई रिक्त पद नहीं है। अतः इन्हें संविदा पद पर रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए इनकी संविदा नियुक्ति की अवधि बढ़ाई नहीं जानी चाहिए।

