नंदिनी रोड की दुकान में चोरी, समर्सिबल पंप पीवीसी पाइप सहित 20 हजार का सामान लेकर भागे चोर, छावनी पुलिस कर रही तफ्तीश
भिलाई नगर, 2 मार्च। नंदिनी रोड स्थित स्टील फैब्रिकेशन शाॅप से अज्ञात चोर सबमर्सिबल पंप, पीवीसी पाईप, केबल सहित लगभग 20 हजार का सामान चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर छावनी पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैकुंठ नगर कैम्प-2 निवासी अशोक विश्वकर्मा (44 वर्ष) की दुकान उन्होंने राकेश पांडे को किराये पर दी है एवं वहाँ श्री शिवम स्टील फेब्रिकेशन संचालित है। सुबह राकेश पांडे ने बताया कि उसके दुकान में चोरी हो गयी है। अशोक अपने भाई सतीश के साथ दुकान आए और देखा कि दुकान के पीछे रखे 1 एचपी सबमर्सिबल पंप, पीवीसी पाईप 200 फिट, केबल 230 फीट, फिटिंग का सामान चोरी हो गया है।

