*बंटवारा मांगने गए दत्तक पुत्र ने 72 वर्षीय वृद्ध मां को मारा, जुर्म दर्ज*

*बंटवारा मांगने गए दत्तक पुत्र ने 72 वर्षीय वृद्ध मां को मारा, जुर्म दर्ज*


बंटवारा मांगने गए दत्तक पुत्र ने 72 वर्षीय वृद्ध मां को मारा, जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 2 मार्च। एसीसी सीमेंट कम्पनी से सेवानिवृत्त वृद्धा से उसके दत्तक पुत्र ने जायदाद बँटवारा करने की मांग करते हुए जमकर मारपीट की है। घायल महिला की रिपोर्ट पर जामुल पुलिस ने आरोपी अजय सिंह के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार देव नगर जामुल निवासी 72 वर्षीय खेदिया बाई एसीसी जामुल सीमेंट फैक्ट्री से रिटायर्ड कर्मचारी है। विगत शाम उसका गोद लिया हुआ लड़का अजय सिंह घर आया और हिस्सा बंटवारे की बात को लेकर गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। खेदिया के सीना, गला में चोट आई है। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला मे ईलाज के लिए ले जाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।