हजारों भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा के सेक्टर- 7 पहुंचने पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू एवं शिव धाम सेवा समिति की सैकड़ो महिला कार्यकर्ता ने किया भव्य स्वागत में

हजारों भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा के सेक्टर- 7 पहुंचने पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू एवं शिव धाम सेवा समिति की सैकड़ो महिला कार्यकर्ता ने किया भव्य स्वागत में


हजारों भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा के सेक्टर- 7 पहुंचने पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू एवं शिव धाम सेवा समिति की सैकड़ो महिला सदस्यों ने किया भव्य स्वागत में

भिलाई नगर 12 अगस्त। हजारों भक्तों के साथ कावड़ यात्रा के सेक्टर 7 स्थित सेंट्रल एवेन्यू चौक पर पहुंचने सेक्टर 7 पार्षद एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू के नेतृत्व में शिव धाम सेवा समिति सेक्टर 7 की सैकड़ो महिलाओं के द्वारा भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का स्वागत किया गया।

भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता, किसान, मजदूर, आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी के सुख-शांति खुशहाली और समृद्धि की कामना लेकर सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भव्य कावड़ पद यात्रा की शुरूआत की। हजारों भक्तों के साथ जय-जय महाकाल, हर हर महादेव के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई है।


सबसे पहले सुबह करीब 530 बजे विधायक यादव शिवनाथ नदी के तट पर पहुंचे. पवित्र शिवनाथ नदी दुर्ग में स्नान किये। शिवनाथ तट पर स्थित शिवालय में भगवान शंकर की आराधना की। शिवलिंग में दूध और जल से महाअभिषेक किया गया। इसके बाद संकल्प लेकर देवबलौदा स्थित भोलेबाबा की प्राचीन मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों के साथ पैदल कांवड़ में जल लेकर निकले।
इस यात्रा के सेक्टर 7 स्थित सेंट्रल एवेन्यू चौक पहुंचते ही एमआईसी सदस्य एवं सेक्टर 7 के पार्षद लक्ष्मीपति राजू के द्वारा शिव धाम सेवा समिति सेक्टर 7 की सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं के साथ विधायक देवेंद्र यादव का स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कावड़ यात्रा में शामिल कावड़ियों को फल प्रसाद भी दिया गया। एवं जूस पिलाया गया ।इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान शिव का जयकारा भी लगाया गया।